Sunday, 16 July 2017

श्री पार्वती जी की आरती

जय श्री पार्वती माता जय पार्वती माता (Mata Parvati ji ki Aarti HIndi Mp3)

जय श्री पार्वती माता जय पार्वती माता, जय जय पार्वती माता

ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल की दाता ।

अरिकुल पद्म विनासिनी निज सेवक त्राता,

जग जननी जगदम्बा, हरि हर गुण गाता । जय…

सिंह को वाहन साजे कुण्ड़ल है साथा,

देव वधू जहं गावत नृत्य करत ता था । जय….

सतयुग रुप शील अति सुन्दर नाम सति कहलाता,

हेमाचंल घर जनमी सखियल संगराता । जय….

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमाचंल स्याता,

सहस्त्र भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा । जय….

सृष्टि रुप तुम्ही जननी शिव संग रंगराता,

नन्दी भृंगी बीन लही सारा जग मदमाता । जय..

देवन अरज करत हम चित्त को लाता,

गावत दे दे ताली मन मे रंग आता । जय..

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई जन गाता,

सदा सुखी नित रहता सुख सम्पति पाता । जय |…

आपको यह पोस्ट भी जरूर पसंद आएगी

No comments:

Post a Comment