भैरव बाबा आरती (Bhairav Baba Aarti in hindi Mp3)
ॐ जय भैरव देवा, प्रभु जय भैरव देवा
सुर नर मुनि सब करते, प्रभु तुम्हरी सेवा || ॐ जय भैरव ||
तुम्ही पाप उद्धारक दुःख सिन्धु तारक
भक्तो से सुख कारक, भीषण वपु धारक || ॐ जय भैरव ||
वाहन श्वान विराजत कर त्रिशूल धारी
महिमा अमित तुम्हारी, जय जय भयहारी || ॐ जय भैरव ||
तुम बिन देवा सेवा सफल नहीं होवे
चतुरवर्तिका दीपक, दर्शन दुःख खोवे || ॐ जय भैरव ||
तेल चटकी दधि मिश्रित भाषावाली तेरी
कृपा कीजिये भैरव, करो नहीं देरी || ॐ जय भैरव ||
पाँव घुँघरू बाजत अरु डमरू दम्कावत
बटुकनाथ बन बालक, जन मन हरषावत || ॐ जय भैरव ||
श्रीभैरव की आरती जो कोई नर गावे
सो नर जग में निश्चित नर मनवांछित फल पावे || ॐ जय भैरव ||
No comments:
Post a Comment