Sunday, 16 July 2017

श्री बालाजी आरती

 श्री बालाजी आरती (Shri Bala ji Aarti in hindi Mp3)



ॐ जय हनुमत वीरा स्वामी जय हनुमत वीरा

संकट मोचन स्वामी तुम हो रनधीरा ।। ॐ जय ।।

पवन पुत्र अंजनी सूत महिमा अति भारी

दुःख दरिद्र मिटाओ संकट सब हारी ।। ॐ जय ।।

बाल समय में तुमने रवि को भक्ष लियो

देवन स्तुति किन्ही तुरतहिं छोड़ दियो ।। ॐ जय ।।

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई

अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई ।। ॐ जय ।।

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये

कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये ।। ॐ जय ।।

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो

लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो ।। ॐ जय ।।

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो

ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो ।। ॐ जय ।।

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी

मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी ।। ॐ जय ।।

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे

कहत इन्द्र हर्षित मनवांछित फल पावे ।। ॐ जय ।।

आपको यह पोस्ट भी जरूर पसंद आएगी

No comments:

Post a Comment