Sunday, 16 July 2017

भागवत भगवान आरती

|| भागवत भगवान आरती ||


श्री भागवत भगवान की है आरती

पापियों को पाप से है तारती . भागवत…

ये अमर ग्रन्थ ये मुक्ति पन्थ

ये पंचम वेद निराला

नवज्योति जगाने वाला

हरि नाम यही हरि धाम यही

जग की मंगल की आरती

पापियों को पाप से है तारती . भागवत …

ये शान्तिगीत पावन पुनीत

पापों को मिटाने वाला.

हरि दर्स कराने वाला

है सुख करनी, है दुःख हरिनी

श्री मधुसूदन की आरती

पापियों को पाप से है तारती . भागवत …

ये मधुर बोल, जग फ़न्द खोल

सन्मार्ग बताने वाला

बिगड़ी को बनाने वाला

श्री राम यही, घनश्याम यही

प्रभु के महिमा की आरती

पापियों को पाप से है तारती

भागवत भगवान की है आरती

पापियों को पाप से है तारती ..

आपको यह पोस्ट भी जरूर पसंद आएगी

No comments:

Post a Comment